Uttarakhand
उत्तराखंड में फिल्म और कंटेंट उद्योग के लिए अपार संभावनाएं, अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में हुई चर्चा।
गोवा – 53वे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मंगलवार को नॉलेज सीरीज का आयोजन किया गया। नॉलेज सीरीज में उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम शुरू होने से पहले विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी टोपी और अंग वस्त्र भेंट कर चर्चा में प्रतिभाग कर रहे विषय विशेषज्ञों का स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड प्रसून जोशी, प्रवेश साहनी, संस्थापक इंडिया टेक वन प्रोडक्शन, विशेष प्रमुख सचिव सूचना उत्तराखंड सरकार अभिनव कुमार सिंह मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे, जबकि लोहिता सुजीत, सीनियर डॉयरेक्टर कॉपी राइट & डिजिटल इकॉनमी मोशन पिक्चर असोसिएशन द्वारा संचालन किया गया।
मुख्य वक्ता के तौर पर अध्यक्ष केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड प्रसून जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में शूटिंग के लिये अनुकूल माहौल है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में युवाओं को दिशा देने के साथ ही सिनेमोग्राफी, स्क्रिप्ट लेखन के साथ ही अन्य फ़िल्म कलाओं में भी आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि फ़िल्म निर्माताओं को यह देखने के साथ कि वे उत्तराखंड में क्या कर सकते हैं, यह भी देखें कि उत्तराखंड के कलाकार और अन्य लोग फ़िल्म उद्योग में क्या योगदान दे सकते हैं। जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड को फ़िल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का संगीत, कला एयर संस्कृति सबसे अलग है।
प्रवेश साहनी, संस्थापक इंडिया टेक वन प्रोडक्शन ने कहा कि सभी राज्यों को विदेशी फ़िल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। फ़िल्म निर्माण में इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर फ़िल्म नीति में काफी संशोधन किए जा रहे है। मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड में फ़िल्म निर्माण को युवाओं के रोज़गार से जोड़ना चाहते हैं। फ़िल्म सिटी की स्थापना की दिशा में कार्य शुरु किया गया है। फ़िल्म सिटी चयन के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश हेतु ज़िलाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। फ़िल्म निर्माता और निर्देशकों को हर संभव सहायता दी जा रही है। राज्य में नई फ़िल्म लोकेशन, क्षेत्रीय फ़िल्मों को बढ़ावा देने और फ़िल्म और क्रिएटिव आर्ट संस्थान विकसित करने पर भी सरकार का विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि गढ़वाली कुमाऊनी सहित उत्तराखंड की क्षेत्रीय बोली भाषा में फ़िल्म निर्माण को प्रोत्साहन देना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सेशन में उपस्थित दर्शकों में कई फ़िल्म निर्माताओं ने उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग और नीति पर विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार से कई प्रश्न पूछे। कुछ प्रश्न नेशनल पार्क में वन विभाग की अनुमतियों को लेकर भी थे जिस पर विशेष प्रमुख सचिव ने नीति की व्यवस्था के बारे में बताया।कुछ प्रश्न फिल्म सिटी और स्थानीय फ़िल्म संस्थान को लेकर थे। विशेष प्रमुख सचिव ने सभी प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि सरकार सभी सकारात्मक सुझावों का स्वागत करती है।
Uttarkashi
पौराणिक माघ मेले में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, हरि महाराज की डोली का लिया आशीर्वाद

Uttarkashi News : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में आयोजित पौराणिक Magh Mela (बाड़ाहाटा कु थोलू) कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
Table of Contents
पौराणिक माघ मेले में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज उत्तरकाशी के प्रसिद्ध Magh Mela में पहुंचे। जहां उन्होंने हरि महाराज नागराज की डोली तथा समेश्वर महाराज से उनका आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को माघ मेले की शुभकामनाएं देते हुए मेले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्ता पर प्रकाश डाला।
Magh Mela उत्तरकाशी की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि माघ मेला उत्तरकाशी की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
प्रदेश सरकार लोक संस्कृति के सरंक्षण के लिए प्रयासरत
कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार लोक संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आयोजनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आज स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के आजीविका संवर्धन के लिए लगातार किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 करोड़ लखपति दीदी की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में राज्य में 1.65 लाख से अधिक लखपति दीदी बन चुकी है। इस दौरान माघ मेले में पारंपरिक लोक नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिली।।
Rudraprayag
अगस्त्यमुनि खेल मैदान गेट तोड़ने वाले मामले में एक्शन, अराजक तत्वों के विरुद्ध गुंडा एक्ट में होगी कार्रवाई
Rudraprayag News : रुद्रप्रयाग में महर्षि अगस्त्य की डोली को गद्दीस्थल तक ले जाने के लिए श्रद्धालुओं ने अगस्त्यमुनि खेल मैदान का गेट तोड़ दिया था। इस मामले में जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Table of Contents
अगस्त्यमुनि खेल मैदान गेट तोड़ने वाले मामले में एक्शन
रुद्रप्रयाग में बीते दिनों महर्षि अगस्त्य की डोली को गद्दीस्थल तक ले जाने तक के लिए भारी हंगामा देखने को मिला था। श्रद्धालुओं ने अगस्त्यमुनि खेल मैदान का मुख्य गेट तोड़ दिया था। जिससे कई घंटे तक हंगामा और जाम लगा रहा। पुलिस ने इस मामले में 12 नामजद सहित 52 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है और जिलाधिकारी ने अराजक तत्वों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

अराजक तत्वों के विरुद्ध गुंडा एक्ट में होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी का कहना है कि इस मामले में आरोपियों पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर प्रशासन और धार्मिक मान्यताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की बात कही है। जबकि विपक्ष ने लोगों की धार्मिक भावनाओं का समर्थन किया है।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि यात्रा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं और प्रशासन, मंदिर समिति और संबंधित पक्षों के साथ कई दौर की वार्ताओं में सहमति बनी थी। इसके बावजूद श्रद्धालुओं ने गेट तोड़ दिया और डोली को गद्दीस्थल तक ले गए।

कांग्रेस ने मामले में कार्रवाई का किया विरोध
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि लोगों को अपने धार्मिक मान्यताओं और उनके हाल पर छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को इसमें दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए और आम जनता की धार्मिक मान्यता और उनके रीति-रिवाज का समर्थन किया है।
Roorkee
युवक का अपहरण कर लाठी डंडों से जमकर की मारपीट, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

Roorkee News : रुड़की के पिरान कलियर से दिनदहाड़े मारपीट का मामला सामने आया है। यहां कार सवार दबंगों ने एक युवक का अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Table of Contents
Roorkee में युवक का अपहरण कर लाठी डंडों से जमकर की मारपीट
रूड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कार सवार दबंगों ने एक युवक का अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। जब युवक जान बचाकर एक दुकान पर भागा तो दंबंगों ने उसे वहां भी पीटा।
मिली जानकारी के मुताबिक Roorkee के गंगनहर के पुल के पास युवक पर हमला कर उसे जबरन कार में डाल लिया गया, जहां उसके साथ लाठी-डंडों और घूंसे-लातों से जमकर मारपीट की गई।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
किसी तरह युवक कार से कूदकर जान बचाने के लिए पास ही स्थित एक गेस्ट हाउस में घुस गया। लेकिन दबंग वहां भी नहीं रुके और गेस्ट हाउस में घुसकर युवक को पीटते रहे। गेस्ट हाउस में हुई ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाई युवक की जान
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक जान बचाने के लिए गेस्ट हाउस में घुसता है और सोफे पर बैठ जाता है। तभी दबंग वहां पहुंचकर उसके साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। आसपास के लोग युवक को बचाने का प्रयास करते हैं, लेकिन आरोपी उसे जबरन बाहर ले जाते हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित युवक को आरोपियों से मुक्त कराया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
big news8 hours agoउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे देहरादून, राज्यपाल और सीएम धामी ने किया स्वागत
Rudraprayag10 hours agoरूद्रप्रयाग में रैंतोली पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा, बोलेरो कैम्पर खाई में गिरा, एक की मौत
Trending12 hours agoDoes God Exist? जावेद अख़्तर कौन हैं, उनके जन्मदिन पर पढ़िए चुनिंदा शेर..
big news7 hours agoदर्दनाक हादसा : खनन वाहन की टक्कर से ITBP जवान की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहे पिता
Roorkee4 hours agoयुवक का अपहरण कर लाठी डंडों से जमकर की मारपीट, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
Rudraprayag4 hours agoअगस्त्यमुनि खेल मैदान गेट तोड़ने वाले मामले में एक्शन, अराजक तत्वों के विरुद्ध गुंडा एक्ट में होगी कार्रवाई
Breakingnews6 hours agoबड़ी खबर : गढ़वाल के कई हिस्सों में हुआ ब्रेक डाउन, छह घंटे से बिजली गुल, लोग परेशान
big news9 hours agoमसूरी में सिविल अस्पताल के पास घर के कमरे में लगी आग, एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत





































