Breakingnews
सीएम धामी ने अपने पिथौरागढ़ भ्रमण पर आमजन की शिकायतों को सुना।
पिथौरागढ़ – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान प्रथम दिवस में पिथौरागढ़ स्थित लोनिवि विश्राम गृह में मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आमजन की शिकायतों को सुना।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनपद के विभिन्न महिला संगठनों व महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों, पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों, प्रधान संगठन के सदस्यों, मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों, सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन के सदस्यों आदि से भेंटवार्ता कर उनकी समस्याओं को भी सुना।

मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 250 शिकायतें पंजीकृत हुई, जिनमें से अधिकांश शिकायतें आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने से संबंधित थी। इसके अलावा सड़क व पुल निर्माण, रोजगार आदि से सम्बधित शिकायतें भी लोगों द्वारा दर्ज कराई गई। मुख्यमंत्री धामी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस अवसर पर जनपद के विभिन्न महिला संगठनों एवं महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भेंटवार्ता की गई तथा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने स्वरोजगारपरक कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किये जा रहे उत्पादन कार्यों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल का जिक्र करते हुए देशवासियों से आग्रह किया कि जहां भी जाएं एक संकल्प करें कि यात्रा पर जितना भी खर्च करते हैं उसका कम से कम 5 प्रतिशत वहां के स्थानीय उत्पाद खरीदने पर खर्च करें। इससे राज्य के उत्पादों को बढ़ावा मिलने के साथ देश व दुनिया में उनकी पहचान भी बनेगी। मुख्यमंत्री ने जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि वे जनपद की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों से भेंटवार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान अवश्य किया जाएगा।
Breakingnews
चमोली में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप से दोपहिया वाहन की टक्कर, दो की मौत

चमोली जिले के गोपेश्वर नए बस अड्डे के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बाइक की पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चमोली में बड़ा सड़क हादसा
चमोली के गोपेश्वर बस अड्डे के पास एक बाइक कि पिकअप से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ दोपहिया वाहन घिनघरान की ओर जा रहा था।
पिकअप से दोपहिया वाहन की टक्कर से दो की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहिया वाहन में चार लोग सवार थे। जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोपहिया वाहन सवार सभी लोग रामलीला देखकर वापस लौट रहे थे। तभी उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Breakingnews
गढ़वाली से लेकर लोकल उत्पादों तक, जानें रजत जयंती समारोह में पीएम मोदी ने क्या कहा ?

रजत जयंती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। पीएम मोदी ने गढ़वाली से अपने संबोधन की शुरूआत की। उन्होंने गढ़वाली में प्रदेश के लोगों को नमस्कार किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन की शुरूआत में पीएम ने कहा कि 9 नवंबर का दिन लंबी तपस्या का फल है।
प्रधानमंत्री ने गिनवाई 25 सालों की उपलब्धियां
पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने कहा कि उत्तराखंड से मेरा लगाव बहुत गहरा है। पीएम ने कहा कि पहले भी मैंने पहले भी कहा था ये दशक उत्तराखंड का है ये सिर्फ वाक्य नहीं था बल्कि मेरा आप पर पूरा भरोसा था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये उत्तराखंड के उत्कर्ष का कालखंड है।
पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
- प्रधानमंत्री ने गढ़वाली से की अपने संबोधन की शुरूआत, उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का मेरा भाई बंधो, भैया भूली, आप सभी को मेरा नमस्कार।
- पीएम ने कहा कि देवभूमि की जनता का सपना 25 साल पहले अटल सरकार ने पूरा किया था।
- प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान गढ़वाली में कहा ‘2047 मा भारत थे विकसित देशों की लेन मा ल्याण थुणी म्यरो उत्तराखंड मेरो देवभूमि पूरी तरह से तैयार छिन।
- 25 सालों में उत्तराखंड की उपलब्धियां गिनाते हुए पीएम ने कहा कि 25 साल पहले उत्तराखंड का बजट चार हजार करोड़ था। आज ये बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये को पार कर चुका है।
- 25 सालों में उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश बना है और आज बिजली उत्पादन चार गुना ज्यादा हो गया है।
- उत्तराखंड में लगातार रोड कनेक्टिविटी पर काम हो रहा है। 25 सालों में सड़कों की लंबाई बढ़कर दोगुनी हो गई है।
- पीएम मोदी ने कहा कि आज विकास की ऊंचाइयों पर उत्तराखंड पहुंच गया है और ये उत्तराखंड के उत्कर्ष का कालखंड है।
- पीएम ने कहा कि आध्यात्मिक जीवन की उत्तराखंड धड़कन है। आने वाले समय में उत्तराखंड स्पिरिचुअल कैपिटल ऑफ वर्ल्ड के रूप में विकसित हो सकता है।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘जहां चाह वहां राह’। हमें पता होगा कि हमारा लक्ष्य क्या है तो निश्चित ही हम आगे बढ़ेंगे। उत्तराखंड ने इसे साबित कर दिखाया है।
- उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों की संख्या बीते कुछ सालों में बढ़ी है। ऐसे में हमें पहाड़ी भोजन को पर्यटकों की परोसना होगा। इससे वे खुश होंगे बल्कि यही चीज है उन्हें दोबारा खीचेंगी।
Breakingnews
Uttarakhand@25 : रजत जयंती समारोह में पीएम ने कही बड़ी बात, ये उत्तराखंड के उत्कर्ष का कालखंड

पीएम मोदी ने गढ़वाली से अपने संबोधन की शुरूआत की। उन्होंने गढ़वाली में प्रदेश के लोगों को नमस्कार किया। अपने संबोधन की शुरूआत में पीएम ने कहा कि 9 नवंबर का दिन लंबी तपस्या का फल है।
पीएम मोदी ने गढ़वाली से की संबोधन की शुरूआत
पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने कहा कि उत्तराखंड से मेरा लगाव बहुत गहरा है। पीएम ने कहा कि पहले भी मैंने पहले भी कहा था ये दशक उत्तराखंड का है ये सिर्फ वाक्य नहीं था बल्कि मेरा आप पर पूरा भरोसा था।
ये उत्तराखंड के उत्कर्ष का कालखंड – PM Modi
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये उत्तराखंड के उत्कर्ष का कालखंड है। पहले उत्तराखंड केंद्र की मदद पर निर्भर था लेकिन अब हर एक क्षेत्र में उत्तराखंड सफलता की विकासगाथाएं लिख रहा है। 25 सालों में सड़कों की लंबाई दोगुनी हुई है। पहले हवाई जहाज से छह महीने में 4 हजार यात्री उत्तराखंड आते थे। लेकिन आज एक दिन में 4 हजार यात्री आते हैं। पहले उत्तराखंड में एक मेडिकल कॉलेज था लेकिन अब 10 मेडिकल कॉलेज हैं।
Accident2 years agoसिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
Breakingnews2 years agoदेहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
Uttar Pradesh5 years agoउत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
Haryana2 years agoनायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
Breakingnews3 years agoबरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।
Crime2 years agoपूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल।
Breakingnews5 years ago23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
Breakingnews5 years agoराज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..














































