Champawat
सीएम धामी : बनबसा में ₹500 करोड़ की लैंड पोर्ट परियोजना से खुलेगा रोजगार और व्यापार का नया द्वार

चंपावत- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत जनपद के बनबसा स्थित गुदमी क्षेत्र में लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) द्वारा करीब ₹500 करोड़ की लागत से बनने वाली आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि यह परियोजना भारत और नेपाल के बीच सहयोग, व्यापार और सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, उत्तराखंड सरकार के सहयोग से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है।
पर्यावरणीय स्वीकृति के बाद निर्माण को मिली रफ्तार
सीएम धामी ने बताया कि परियोजना की शुरुआत से ही पर्यावरणीय मंजूरी, प्रतिपूरक पौधारोपण और भूमि हस्तांतरण से जुड़ी सभी औपचारिकताएँ समय पर पूरी की गईं। इस वर्ष पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 84 एकड़ वन भूमि को अंतिम स्वीकृति प्रदान की है, जिसके बाद निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया गया है।
सीमा पार व्यापार और यात्रा के लिए आधुनिक ढांचा
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लैंड पोर्ट भारत और नेपाल के बीच व्यापार एवं यात्री आवागमन के लिए एक समेकित, सुरक्षित और सुविधाजनक प्रणाली तैयार करेगा। इसमें कस्टम, सुरक्षा, व्यापार और बॉर्डर प्रबंधन से जुड़ी सभी एजेंसियाँ एक ही परिसर में कार्य करेंगी, जिससे सीमा प्रबंधन अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनेगा।
सीमांत क्षेत्रों में बढ़ेंगे अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना केवल एक अवसंरचना निर्माण नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों के आर्थिक परिदृश्य को बदलने का माध्यम बनेगी। बनबसा की रणनीतिक स्थिति को देखते हुए यह परियोजना सीमा पार व्यापार को सशक्त बनाएगी, जिससे कृषि व औद्योगिक उत्पादों को नया बाजार मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि किसानों और छोटे उत्पादकों को इस लैंड पोर्ट से सीमा पार बाजारों तक सीधी पहुँच मिलेगी, जिससे परिवहन लागत घटेगी और उत्पादों का मूल्य संवर्धन होगा।
भारत-नेपाल संबंध होंगे और मजबूत
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना भारत और नेपाल के आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ करेगी। इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक सहयोग को नया बल मिलेगा।
उन्होंने बताया कि यह पहल भारत सरकार की क्षेत्रीय एकीकरण की दृष्टि और सुरक्षित, सतत सीमा विकास नीति के अनुरूप है।
पर्यावरण-अनुकूल मॉडल पर होगा विकास
सीएम धामी ने बताया कि LPAI द्वारा इस परियोजना के लिए डिज़ाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, ताकि ऐसा पर्यावरण-अनुकूल और आधुनिक मॉडल तैयार किया जा सके जो विकास और प्रकृति संरक्षण का संतुलित उदाहरण बने।
मुख्यमंत्री ने भारत सरकार, लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी और राज्य के सभी विभागों से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा —
“बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना उत्तराखंड की सीमाओं को समृद्धि, सहयोग और अवसरों की नई पहचान देगी। यह सीमांत क्षेत्रों के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगी।”
Champawat
चंपावत में छुट्टी पर आए जवान का निधन, परिजनों में कोहराम, आज शारदा घाट होगा अंतिम संस्कार

Champawat News : चंपावत में छुट्टी पर घर आए हवलदार का निधन हो गया। हवलदार के आकस्मिक निधन से परिजनों में कोहराम मच गया। जवान का अंतिम संस्कार आज बनबसा के शारदा घाट पर किया जाएगा।
Table of Contents
चंपावत में छुट्टी पर आए जवान का निधन
चंपावत जिले के बनबसा में छुट्टी पर घर आए हवलदार हरीश चंद का निधन होने से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। मिली जानकारी के मुताबिक छुट्टी पर घर आए हवलदार हरीश चंद का अचानक तबीयत खराब हो गई। जिस से उनका निधन हो गया। जवान के आकस्मिक निधन से परिजनों में कोहराम मच गया है।
आज बनबसा के शारदा घाट में होगा अंतिम संस्कार
हवलदार हरीश चंद का अंतिम संस्कार आज सैन्य सम्मान के साथ बनबसा शारदा घाट में किया जाएगा। बता दें किबनबसा के सीमांत गांव गड़ीगोठ निवासी हरीश चंद पुत्र भरत चंद (उम्र 35 वर्ष) भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे। जो कि पिथौरागढ़ स्थित 12 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे।

बीते कुछ दिनों पहले ही वो छुट्टी लेकर अपने भाई की शादी के लिए घर आए थे। 9 फरवरी को तड़के 3 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन इस पहले ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
ये भी पढ़ें – बड़ी खबर ! भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जल्द बढ़ सकता है वेतन: चंपावत में छुट्टी पर आए जवान का निधन, परिजनों में कोहराम, आज शारदा घाट होगा अंतिम संस्कारChampawat
Champawat: पड़ोसी ने बुजुर्ग की दरांती से हमला कर की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

सनिया गाँव में बुजुर्ग की बेरहम हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्य बिंदु
चंपावत (Champawat): उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहाँ मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर एक गाँव में एक बुजुर्ग की दरांती से हत्या कर दी गई है. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
CHAMPAWAT में बुजुर्ग की दरांती से हत्या
जानकारी के मुताबिक, चंपावत जिले के सनिया गांव में एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई. आरोपी की पहचान मृतक के पड़ोसी सुभाष खर्कवाल के रूप में हुई है. आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरी घटना की खबर से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. मृतक की पहचान 80 साल के अंबादत्त खर्कवाल पुत्र स्वर्गीय भैरव दत्त खर्कवाल निवासी के रूप में हुई है. जिनकी शनिवार को अपने ही घर में दरांती से वार कर हत्या कर दी गई है.
आरोपी मानसिक रूप से है बीमार
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की. आरोपी सुभाष खर्कवाल को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. लेकिन, हत्या के पीछे की असल वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है.
कोतवाली प्रभारी बीएस बिष्ट ने बताया कि
शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल चंपावत भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है. दूसरी ओर, इस घटना से गांव के लोग दहशत में हैं और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.
Champawat
लोहाघाट में देवदार के जंगलों पर मंडरा रहा खतरा, प्रशासन ने अपनाया सख्त रुख, जानिए विस्तार से…
Champawat News: लोहाघाट के देवदारों पर संकट, प्रशासन और वन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया
मुख्य बिंदु
Champawat News: चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र, जो अपनी घनी देवदार (Deodar cedar) की पहाड़ियों और हरे-भरे जंगलों के लिए जाना जाता है। आज गंभीर पर्यावरणीय संकट का सामना कर रहा है। बीते कुछ वर्षों में नगर में लगातार बढ़ते कंक्रीट के जंगल, अतिक्रमण और अवैध कटान ने इन दुर्लभ वृक्षों को संकट में डाल दिया है। हाल ही में नगर क्षेत्र में देवदार के सूखते पेड़ों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और वन विभाग सक्रिय हो गया है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर लोहाघाट वन विभाग ने जहां देवदार (Deodar cedar) के सूखते पेड़ों का उपचार शुरू किया है। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Champawat Deodar Cedar Trees देवदारों की स्थिति गंभीर
लोहाघाट (Lohaghat) नगर पालिका क्षेत्र में देवदारों की दुर्लभ और ऐतिहासिक प्रजाति पर संकट लगातार बढ़ रहा है। नगर क्षेत्र में रसायन डालकर पेड़ों को सुखाने की घटनाओं के सामने आने के बाद प्रशासन और वन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया। ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन के संज्ञान में आया।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए वन विभाग ने कार्रवाई शुरू की। उप प्रभागीय वन अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने लगभग एक दर्जन से अधिक देवदार के हरे पेड़ों में गार्डनिंग और विशेष ट्रीटमेंट किया, ताकि उन्हें पूरी तरह से सूखने से बचाया जा सके। साथ ही, वन संरक्षण अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
प्रशासनिक जटिलताएं और जिम्मेदारी का बंटवारा
Lohaghat में देवदारों की सुरक्षा को लेकर कई सालों से प्रशासनिक उलझन चली आ रही है। ज्यादातर भूमि नजूल श्रेणी की है, जिसका निरीक्षण राजस्व विभाग करता रहा है। वहीं, पेड़ों की सुरक्षा का जिम्मा नगर पालिका और वन विभाग के बीच स्पष्ट रूप से तय नहीं हो पाया। अब जिलाधिकारी ने जनवरी-फरवरी में एरिया वाइज विभागीय जिम्मेदारी तय करने की बात कही थी। लेकिन जमीन पर ये व्यवस्था व्यावहारिक रूप से कठिन मानी जा रही है।
वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडे (Journalist Ganesh Pandey) के मुताबिक, बीते दशकों में नगर क्षेत्र से 12,000 से अधिक देवदार पेड़ गायब हो चुके हैं।
इतिहास में देवदारों की गिनती और संरक्षण
वर्ष 1985 में, जब चंपावत पिथौरागढ़ जिले का हिस्सा था, तत्कालीन पर्यावरण प्रेमी जिलाधिकारी विजेंद्र पाल ने लोहाघाट के प्रत्येक देवदार पेड़ की नंबरिंग और विस्तृत रिकॉर्ड तैयार कराया। उस समय लगभग 15,000 पेड़ों की गिनती की गई थी। इसके बाद साल 2013 में, तत्कालीन जिलाधिकारी चौधरी द्वारा कराई गई गिनती में ये संख्या घटकर करीब 12,000 रह गई। इसके बाद भी अवैध कटान और अतिक्रमण लगातार जारी रहा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि दिनदहाड़े देवदारों (Deodar cedar) पर कुल्हाड़ी चलने जैसी घटनाएं सामने आने लगीं। वन विभाग ने केवल जुर्माना लगाया, लेकिन इस अपराध की जड़ और स्थायी समाधान पर कोई कार्यवाही नहीं की गई।
स्थानीय सुझाव और संरक्षण के उपाय
Journalist Ganesh Pandey का कहना है कि नगर क्षेत्र में देवदारों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और उनका नियंत्रण सीधे थाना द्वारा किया जाए। इसके अलावा, नगर क्षेत्र में देवदार वन क्षेत्र (Deodar cedar) की पूर्ण सुरक्षा वन विभाग को ही सौंपी जाए। नगर पालिका और वन विभाग की संयुक्त गश्त नियमित रूप से की जानी चाहिए। वन क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों को लिखित रूप से पेड़ों की सुरक्षा की जिम्मेदारी देकर उन्हें सहभागी बनाया जा सकता है। इससे लोग इन्हें अपनी धरोहर समझकर संरक्षित करेंगे।
पर्यटन और धार्मिक महत्व
लोहाघाट के देवदार वन न केवल पर्यावरणीय बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई जैसे महानगरों से पर्यटक और तीर्थयात्री मायावती आश्रम और रीठा साहिब जैसे धार्मिक स्थलों में आकर इन देवदारों की शोभा का दीदार करते हैं। इसलिए केवल प्रशासनिक उपाय ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सक्रिय भागीदारी भी इन दुर्लभ वृक्षों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
Read More…
संसद में गूंजा उत्तरकाशी पेड़ काटने का मामला, उत्तराखंड के सांसद नहीं उठा पाए लेकिन छत्तीसगढ़ की सांसद ने उठाया मुद्दा, देखें वीडियो
अच्छी खबर : 4 करोड़ 34 लाख से होगा गरुड़ बागेश्वर मोटर मार्ग का सुधारीकरण
उत्तराखंड में एक गांव ऐसा भी, पंचायत भवन में दी जा रही फ्री….
उत्तराखंड: चंपावत में बनेगा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, खेलों में महिलाओं को मिलेगा नया प्रोत्साहन !
big news17 hours agoकौन हैं IPS प्रमेंद्र डोभाल ?, जिन्हें सौंपी गई राजधानी देहरादून की कमान, जानें यहां
Cricket20 hours agoENG vs SCO Dream11 Prediction Match 23 : पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम…
Chamoli18 hours agoस्नो स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का हुआ आगाज, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया शुभारम्भ
big news12 hours agoदेहरादून के नए SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने ग्रहण किया पदभार, गिनवाईं अपनी प्राथमिकताएं
Cricket18 hours agoन्यूज़ीलैण्ड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्रुप-डी का अहम मुकाबला आज , जाने स्क्वॉड और फैंटेसी टिप्स…
Haridwar16 hours agoमहाशिवरात्रि से पहले हरिद्वार में एक्शन में खाद्य विभाग, निरीक्षण में खामियां मिलने पर 7 को नोटिस जारी
Breakingnews13 hours agoबिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया पुलिस मुख्यालय कूच, गोदियाल ने सरकार पर साधा निशाना
big news17 hours agoउत्तराखंड बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आज, प्रदेश प्रभारी और पूर्व मुख्यमंत्री नहीं होंगे बैठक में शामिल !








































