big news

Uttarakhand Budget 2026 LIVE : मुख्यमंत्री ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का बजट, सदन की कार्रवाई कल तक स्थगित

Published

on

Uttarakhand Budget 2026 : उत्तराखंड बजट सत्र 2026 की शुरूआत आज से हो गई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र के पहले ही दिन विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है। बता दें कि धामी सरकार ने एक लाख 11 हजार 703 करोड़ का बजट पेश किया है। जिसके बाद सदन की कार्रवाई कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुआ Uttarakhand Budget 2026

 ग्रीष्मकालीन राजधानी में आज से उत्तराखंड का बजट सत्र शुरू हो गया है। सदन में राज्यपाल गुरमीत सिंह के अभिभाषण के साथ सत्र शुरू हुआ राज्यपाल उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए सरकार का रोडमैप को रखा इसके साथ ही बीते साल की उपलब्धियों को भी सदन में रखा। भोजनावकाश के बाद सीएम धामी ने बजट पेश कर दिया है। बजट के बाद कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Yogita Bisht

यहां जानें किस परियोजना के लिए कितना बजट ?

  • विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) हेतु समग्र रूप से रु0 705.25 करोड़
  • कुम्भ मेला के लिए भारत सरकार से अवस्थापना अनुदान के लिए 1027.00 करोड़
  • ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना के लिए 10.00 करोड़
  • साईबर सिक्योरटी के क्रियान्वयन के लिए 15.00 करोड़
  • इमरजिंग टेक्नोलॉजी एवं एआई के क्रियान्वयन के लिए 10.50 करोड़
  • महक क्रान्ति हेतु 10.00 करोड़
  • निर्भया फंड के लिए 112.02 करोड़
  • पर्यटन विकास हेतु अवस्थापना निर्माण के लिए 100.00 करोड़
  • कोलोनाइजेशन प्रोत्साहन के लिए अवस्थापना निर्माण के लिए 25.00 करोड़
  • हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना हेतु के लिए 10.00 करोड़
  • स्पिरिचुअल इकोनोमिक ज़ोन के विकास के लिए 10.00 करोड़
  • हाउस ऑफ़ हिमालयाज के लिए 5.00 करोड़
  • उत्तराखण्ड एवं भारत दर्शन के लिए 4.50 करोड़
Yogita Bisht

सदन की कार्रवाई कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

मुख्यमंत्री द्वारा बजट पेश करने के बाद सदन की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। कल सुबह 11 बजे सदन की कार्रवाई फिर से शुरू की जाएगी।

Yogita Bisht

बजट प्रावधान (मुख्य योजनाएं और विभाग)

Yogita Bisht

सरकार ने संतुलन (SANTULAN) बजट किया पेश

S- समावेशी विकास
A – आत्मनिर्भर
N – नई सोच
T – तीव्र विकास
U – उन्नत गांव और शहर
L – लोक सहभागिता
A – आर्थिक शक्ति
N – न्याय पूर्ण व्यवस्था

Yogita Bisht

उत्तराखंड के अब तक का सबसे बड़े बजट की विशेषताएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version