Breakingnews

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में हुई बढ़ोतरी, 43,91,086 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।

Published

on

देहरादून – उत्तराखंड चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। चारों धामों में अभी तक तैंतालीस लाख इक्यानवे हजार छियासी(4391086) तीर्थयात्री पहुंच गये है।

हेमकुंड साहिब एवं लोकपाल तीर्थ को मिलाकर यह आंकड़ा छियालीस लाख अड़तीस हज़ार छियासी(4638086) पहुंच गया है। इस तरह अब तक कई दशकों के रिकार्ड भी टूट गये हैं। आज तक छियालीस लाख अड़तीस हजार छियासी तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन हेतु पहुंच गये है। अब बद्रीनाथ में हजारों तीर्थयात्री प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।

बद्रीनाथ में कल तक सत्रह लाख सत्रह हज़ार छह सौ चार(1717604) श्रद्धालु पहुंचे।

जबकि केदारनाथ में कपाट बंद होने तक पन्द्रह लाख तिरेसठ हज़ार दो सौ अठहत्तर(1563278) श्रद्धालु पहुंचे।

गंगोत्री में छह लाख चौबीस हज़ार पाँच सौ सोलह(624516) श्रद्धालु पहुंचे।

यमुनोत्री में चार लाख पचासी हज़ार छह सौ अट्ठासी(485688) श्रद्धालु पहुंचे।

हेमकुंड में दो लाख सैंतालीस हज़ार(247000) श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

वहीं बद्रीनाथ धाम के कपाट शनिवार 19 नवंबर को बंद होंगे।

द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 18 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version