Breakingnews

सीआईएसफ में तैनात जवान की गोली लगने से हुई दर्दनाक मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई।

Published

on

नैनीताल/रामनगर – रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम ढेला निवासी 30 वर्षीय दीपक अधिकारी जो कि सीआईएसफ में काठमांडू में भारतीय दूतावास में जवान के पद पर तैनात था। बताया जाता है कि 3 दिन पूर्व उसकी गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई। जवान की मौत की सूचना दूतावास के अधिकारियों ने दूरभाष पर परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मंगलवार की देर रात मृतक जवान का पार्थिव शरीर सेना के जवान लेकर उनके आवास पहुंचे, जहां आवास पर मौजूद परिजनों के अलावा सैकड़ों लोगों की आंखें दीपक का शव देखकर नम हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार की सुबह जवान के शव को दूतावास से आए जवानों ने तिरंगे में लपेटकर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए उसे अंत सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। ग्राम ढेला में मृतक जवान के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

सम्मान टीम में शामिल सीआईएसएफ के उप निरीक्षक अजीत सिंह के नेतृत्व में जवानों ने अंतिम विदाई दी। वही मामले में मृतक जवान के छोटे भाई धीरज अधिकारी ने अपने भाई की मौत पर संदेह व्यक्त करते हुए अधिकारियों से उच्च स्तरीय जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version