Breakingnews

एक बार फिर नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार।

Published

on

उधम सिंह नगर/जसपुर – जनपद में लगातार नशे के रोकथाम के लिए प्रयास किये जा रहे है। पुलिस प्रसाशन द्वारा नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही भी की जा रही है। जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में पुलिस प्रसाशन द्वारा फिर एक बार नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को 20 ग्राम स्मैक के साथ दबोच लिया।

वही कोतवाल जसपुर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के बाद नशे के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है। वही स्कूलों में जाकर भी नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।

वही कल देर शाम मुखबिर की सूचना पर भगवंत पुर चौराहे पर जीशान बिठोरा बरेली निवासी को 20 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा। वही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वही कोतवाल ने बताया कि आगे भी स्मैक तस्करों के खिलाफ लगतार कार्यवाही जारी रहेगी उन्हें बख्शा नही जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version