Breakingnews

’कैच द रैन’ जल संरक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने अमृत सरोवर का किया निरिक्षण।

Published

on

जल शक्ति ’कैच द रैन’ जल संरक्षण अभियान के तहत बन अमृत सरोवर का जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने   आज ग्राम पंचायत अयाल में कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन अमृत सरोवरों का कार्य 90 फीसदी पूर्ण हो गया है, उन्हें 02 दिन के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

साथ ही उन्होंने मुख्य विकास अधिकारियों को कहा कि नियमित रूप से सरोवरों की मॉनिटरिंग करते रहे। जिससे सरोवरों के कार्य में तेजी आ सकेगी।
जिलाधिकारी ने विकासखंड पौड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत अयाल में निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण करते हुए धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि 2 दिन के भीतर समस्त कार्यों को पूर्ण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जो कार्य हुए हैं उनकी फोटोग्राफ्स तथा वीडियो उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कहा कि वीडियो बनाकर कार्यो का प्रचार-प्रसार भी करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद के अंतर्गत 75 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने वहां उपस्थित ग्रामीणों को कहा कि वर्षा के पानी को परम्परागत व आधुनिक विधियों द्वारा एकत्रित करते हुए उसे सतही जल व भूमिगत जल के रुप में भूमि के अंदर प्रवाहित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version