Breakingnews
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हाईटेक शौचालय हाल का किया लोकार्पण।
सितारगंज\उधम सिंह नगर– नगर पालिका परिसर में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हाईटेक शौचालय और हॉल निर्माण का लोकार्पण किया।
इस दौरान चेयरमैन हरीश दुबे ईओ प्रियंका आर्य और समस्त मेंबरों ने कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा नगरपालिका परिसर पहुंचे जहां उन्होंने लाखों की लागत से हाईटेक शौचालय और हॉल निर्माण का लोकार्पण किया।
नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने कहा कि हाईटेक शौचालय का निर्माण होने के बाद आमजन को सुविधा मिलेगी कैबिनेट मंत्री के आगमन से पूर्व सफाई नायक विनय बाल्मीकि ने शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया।