Uttar Pradesh
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेश के जनजातीय के लोगों ने निकाली शोभायात्रा।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से जनजातीय समुदायों की शोभा यात्रा का फ्लैग ऑफ किया।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य की जनजातियों के लोगों ने शोभायात्रा निकाली।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुण्डा के स्वतन्त्रता संग्राम में योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया तथा सभी को जनजातीय गौरव दिवस पर सभी को बधाई दी।