Breakingnews

पिथौरागढ़ में महिला का अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप, क्षेत्र में फैली सनसनी।

Published

on

पिथौरागढ़- जिला मुख्यालय के नजदीक चैसर गांव के कुड़ी ताल में गुरुवार की सुबह एक युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है|

क्षेत्रवासियों ने बताया कि गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग दूध देने के लिए जा रहे थे। तभी उन्हें किसी चीज से धुआं उठता दिखा। जब नजदीक जाकर देखा तो महिला का शव जल रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। महिला की हत्या कर शव की पहचान छुपाने के लिए शव जलाने की कोशिश करने का अनुमान लगाया जा रहा है।

युवती की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी छाई हुई है। पिथौरागढ़ कोतवाल एमसी पांडेय ने बताया पुलिस मृत महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version