Breakingnews

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश, घोटाले में संलिप्त आरोपियों की जमानत निरस्त करवाने के लिए न्यायालय में अपील करेगी एसटीएफ।

Published

on

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशानुसार भर्ती घोटाला करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही करने के तहत पुलिस अब हाईकोर्ट में घोटालों में संलिप्त आरोपियों की जमानत निरस्त करवाने के लिए उच्च न्यायालय में अपील करने जा रही है एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन द्वारा इस बात की जानकारी मीडिया से साझा की गई है।

फिलहाल इस मामले की जांच एसटीएफ द्वारा की जा रही है। बताते चलें की UKSSSC पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी हाकम सिंह और संजीव चौहान की जमानत अपर जिला एवं सत्र न्यायालय देहरादून में 30 जनवरी को स्वीकृत की गई थी। पेपर लीक में संलिप्त जमानत पर छूटे इन सभी आरोपियों पर पुलिस प्रशासन की यह अपील गाज गिराने का काम कर सकती है। अब देखना यह होगा हाई कोर्ट इस मामले पर क्या फैसला सुनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version