Breakingnews

बड़ी खबर: सपा संरक्षक मुलायम सिंह का हुआ निधन, आज सुबह मेदंता में ली आखरी सांस।

Published

on

देहरादून – समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने कथित तौर पर आज सुबह 8 बजे से 8:30 बजे के बीच अंतिम सांस ली।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। वह 81 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम ने लंबी सियासी पारी खेली। तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। उन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों के लिए भी जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version