Breakingnews

भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा।

Published

on

नैनीताल/लालकुआं – भारतीय जनता पार्टी मंडल लालकुआँ की कार्यसमिति बैठक आज अम्बेडकर पार्क में आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट और किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यसमिति का शुभारंभ किया।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश की कार्यसमिति के बाद जिले की कार्यसमिति के बाद मण्डल की कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है।

जिसमे केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक कैसे पहुंचाई जाए इसको लेकर चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही भाजपा के कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की जा रही है।

इस दौरान मुख्य वक्ता पहुँचे किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी ने केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण व प्रदेश सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर सरकार द्वारा किए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आहवान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version