Breakingnews

महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

Published

on

हरिद्वार – महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज सुबह चार बजे से हरकी पैड़ी ओर आसपास घाटों पर स्नान हुआ शुरू।

फाल्गुनी मास की महाशिवरात्रि पर पंचपुरी के शिवालयों में जलाभिषेक को भोले भक्तों का तांता सूर्य की पहली किरण के साथ ही लगना शुरू हो गया है। बम-बम भोले के जयकारे मंदिरों में गुंजयमान होने से वातावरण भी भक्तिमय हो गया है।

हरिद्वार के सभी मंदिरों में तड़के से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की उमड़नी भीड़।

दक्ष प्रजापति मंदिर, बिल्केश्वर मंदिर और नीलेश्‍वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक को खासी भीड़ जुटी हुई है।

सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है और गोपनीय तरीके से भी पुलिस प्रशासन सभी मंदिरों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version