Breakingnews
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा ग्रस्त मालदेवता क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे।
देहरादून – देहरादून के पास सरखेत में बादल फटने से क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचा है। तेज पानी के साथ आया मलबा घरों में घुस गया।
उन क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू में जुटी है हालांकि किसी व्यक्ति के मलबे में दबे होने की सूचना तो नहीं है, लेकिन घरों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।
भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पहुंचे। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आपदा ग्रस्त मालदेवता क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।