Breakingnews

व्यापार मण्डल अध्यक्ष पर महिला ने लगाया आरोप, नाराज व्यापारियों ने निष्पक्ष जांच करने की मांग की।

Published

on

उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज के व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजीव गुप्ता पर एक महिला ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार व्यापर मण्डल अध्यक्ष राजीव गुप्ता द्वारा उससे अभद्रता और अमर्यादित शब्द कहे गए। जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने कोतवाली सितारगंज में इसकी शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए सितारगंज पुलिस द्वारा व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजीव गुप्ता व् अन्य दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद जब शहर के व्यापारियों को जानकारी मिली तो सितारगंज के व्यापारियों ने खटीमा चौराहे पर एक हॉल में मीटिंग की, जिसमे व्यापारियों ने इस पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की।

जहाँ व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए महिला द्वारा अपने ऊपर लगाये गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा की जब शहर का व्यापर मण्डल अध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं तो आम व्यापारियों के साथ कुछ भी हो सकता है।

वहीँ व्यापार मण्डल अध्यक्ष जीव गुप्ता ने ये भी कहा की सितारगंज पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच किये बिना ही उनपर मुकदमा दर्ज कर दिया जिससे वह नाराज़ नज़र आये। मीटिंग के बाद शहर के व्यापारियों ने अध्यक्ष राजीव गुप्ता के समर्थन में पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सितारगंज कोतवाली का घेराव किया जहाँ समस्त व्यापारियों ने पूरे घटनाक्रम की पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

वहीँ इस पर एस0एस0आई विनोद फर्त्याल ने कहा की महिला की शिकायत पर पुलिस द्वारा व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजीव गुप्ता पर संबधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और अभी पुलिस द्वारा मामले के बाकी पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version