Breakingnews

शराब कांड के बाद पीड़ित क्षेत्रों में लगातार राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के दौरे हुए शुरू।

Published

on

हरिद्वार – हरिद्वार के पथरी में 3 दिन पहले हुए चर्चित शराबकांड से जुड़े गांव में अब सियासी दिग्गजों का आवागमन शुरू हो चुका है। दरअसल आज हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे।

जहां उन्होंने कहा कि उनके स्तर पर पहली प्राथमिकता ग़लत को सुधारना है और पीड़ित के परिजनों को सहयोग कैसे करें उनके लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा भी अपने स्तर पर मदद की घोषणा किए जाने की बात कही।

वही उनके इस दौरे से कुछ घंटे पहले उसी गांव में पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रीतम सिंह पंवार द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताएं कि वह खुद कितनी संवेदनशील है और उनके पास संवेदनशीलता के क्या मानक हैं। लोकसभा सांसद निशंक ने कांग्रेस पर शराब कांड की आड़ में राजनीति करने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version