Nainital

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ , खो-खो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ पुरुष टीम की पहली जीत….

Published

on

हल्द्वानी : उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर हल्द्वानी में आयोजित खो-खो खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ पुरुष वर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उड़ीसा को हराकर अपनी पहली जीत हासिल की।

खो-खो फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों की सराहना करते हुए कहा, “यह बहुत गर्व की बात है कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा खेलों के आयोजन के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जो खेलों के स्तर को और भी ऊंचा बनाती हैं।”

महिला वर्ग की प्रतियोगिता में भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहां उत्तराखंड और महाराष्ट्र के बीच मैच खेला जा रहा है ।

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन ने उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। राज्य में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं के आयोजन से न सिर्फ खिलाड़ियों को एक मंच मिला है, बल्कि खेलों के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version