Dehradun
उत्तराखंड में तैयार होंगे 4310 आपदा मित्र, प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए मिलेगी विशेष ट्रेनिंग !
देहरादून। उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए 4310 आपदा मित्र तैयार किए जाएंगे। ये आपदा मित्र आपदाओं के समय तत्काल प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशिक्षित होंगे और फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में कार्य करेंगे।
आपदा मित्र योजना के तहत, सचिव विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें इस योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। इस योजना के तहत, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र और भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आपदा मित्रों को प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने के लिए पूरी तरह से सक्षम बनाया जाएगा, ताकि वे संकट के समय त्वरित और प्रभावी रूप से मदद कर सकें। यह कदम प्रदेश को प्राकृतिक आपदाओं के दौरान और बेहतर तरीके से तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।