Dehradun
राज्य में विकसित होगा साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस,साइबर अपराधों पर लगेगी लगाम
राज्य में विकसित होगा साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस,साइबर अपराधों पर लगेगी लगाम
देहरादून : प्रदेश में साइबर क्राइम से निपटने के लिए जल्द ही पुलिस विभाग एक नईमुहीम शुरू करने जा रहा है। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ ने बताया कि राज्य में साइबर अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एक साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किया जाएगा।
राज्य में विकसित होगा साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
ये प्रदेश में एकीकृत व्यवस्था होगी। इसके जरिये केंद्र की एजेंसी के साथ समन्वय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम के विरुद्ध पुलिस के नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है, पुलिस फोर्स से बड़ी संख्या में साइबर कमांडोस को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। तकनीकी के इस युग में दिनोदिन बढ़ रही साइबर घटनाओं से निपटने के लिए साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस राज्य की साइबर अपराध इकाई में स्थापित किया जाएगा, इससे साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों का सामना करना आसान होगा।
डिजिटल अपराधों की रोकथाम में मिलेगी मदद
साथ ही डिजिटल अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी। इसके अलावा जांच में तकनीकी विशेषज्ञता और पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण मिलने से साइबर अपराधों का आसानी से पर्दाफाश किया जा सकेगा। प्रदेश में विशेषज्ञों की सहायता से विकसित होने वाला साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस उत्कृष्ट और अत्याधुनिक होगा। यह पहल उत्तराखंड पुलिस को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और साइबर स्पेस में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार कर त्वरित कार्रवाई करने में कारगर साबित होगी।