Nainital

प्लास्टिक से डीजल बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर….

Published

on

नैनीताल:  नैनीताल के भीमताल सिडकुल स्थित एक प्लास्टिक से डीजल बनाने वाली कंपनी में आज दिन के समय भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

गनीमत यह रही कि घटना के समय कंपनी में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था, क्योंकि कंपनी कुछ समय से बंद पड़ी थी। आग की भीषणता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस और दमकल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

 

 

 

#FireIncident, #BhimeshTalSidhkul, #PlastictoDieselCompany, #FireBrigade, #NoCasualties

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version