Breakingnews
दीपावली की रात इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के स्टोर रूम में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख।
कोटद्वार – दीपावली की रात करीब 10 बजे कोटद्वार के बेलाडाट में एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के टॉप फ्लोर के स्टोर रूम में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।
इस बीच अग्निशमन अधिकारी इशम सिंह ने बताया की सूचना मिलते ही रिलैक्स होटल और प्रगति मैदान में खड़ी अग्निशमन की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग लगने से स्टोर में रखा सामान जलकर राख हो गया हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।