Accident

दिल्ली में ताज एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे। 

Published

on

नई दिल्ली –  दिल्ली में चलती ट्रेन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना के मुताबिक आग ताज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12280 की तीन बोगियों में भीषण आग लगी है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग कैसे लगी इस बात की जानकारी फिलहाल अभी सामने नहीं आई है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। आग बोगी नंबर डी-3, डी-4 और डी-2 के छोटे से हिस्से में लगी थी। आगजनी के कारण इस रूट पर करीब चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। अन्य ट्रेन के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version