Accident

चंपावत में सड़क हादसा, मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त; एक यात्री को गंभीर हालत में किया गया एयरलिफ्ट

Published

on

चंपावत: पाटी विकास खंड के लफड़ा रोड पर एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं…जिनमें से एक की हालत नाजुक होने पर उसे एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी भेजा गया है। वाहन में कुल 11 लोग सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सात अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को पाटी और लोहाघाट के अस्पतालों में प्राथमिक उपचार के लिए लाया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक राहत और बचाव कार्य जारी है…लेकिन अभी तक दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं मिल पाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version