Haryana

किराये के मकान में रहने वाली महिला की यमुना के पास गला काटकर की हत्या, पिता ने दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप।

Published

on

सोनीपत – हरियाणा के सोनीपत के गांव ग्यासपुर में किराये के मकान में रहने वाली महिला की गांव के पास रसूलपुर रोड पर यमुना के पास गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव बांध के पास मिला है। उनकी गर्दन के हिस्से को जानवरों ने नोच रखा है। महिला के पिता ने बेटी के शव की पहचान करने के बाद ग्यासपुर के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला की पति से अनबन हो गई थी। जिसके चलते वह ग्यासपुर में अकेली रहती थी। बेटी से संपर्क नहीं होने पर पिता तलाश के लिए निकले तो शव पड़ा होने का पता लगा।

गांव उमेदगढ़ निवासी महफूज ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गुलिस्ता (22) का निकाह वर्ष 2020 में पानीपत के गांव राक्सेड़ा निवासी अहसान से हुआ था। उनकी बेटी तीन साल से गांव ग्यासपुर में किराये के मकान में रहती थी. दोनों फैक्टरी में काम करते थे। ढाई माह पहले उनकी बेटी की पति से अनबन हो गई थी। जिसके चलते वह अकेली रह रही थी।

वह चार दिन से अपनी बेटी के पास कॉल कर रहे थे, लेकिन उसका मोबाइल नहीं मिल रहा था। इस पर वह मंगलवार को गांव ग्यासपुर पहुंचे तो बेटी नहीं मिली। उन्हें पता लगा कि उनकी बेटी तीन दिन से कमरे पर नहीं आई है। इस पर वह उसकी तलाश करने के लिए निकल पड़े।

जब वह रसूलपुर रोड पर यमुना बांध से पहले पहुंचे तो वहां पर भीड़ लगी हुई थी। पुलिस भी खड़ी थी। पास जाकर देखा तो वहां एक शव पड़ा था, जिसकी गर्दन कटी हुई थी। उसे जानवरों ने नोच रखा था। उसने पास जाकर देखा तो वह उनकी बेटी है। उसके पास पड़ा मोबाइल भी बेटी का थी।

बेटी की खोपड़ी व बाल अलग पड़े थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या गांव ग्यासपुर के फरमान व अंश ने की है। वह उनकी बेटी से अक्सर झगड़ा करते थे। उन्होंने उनकी बेटी की पिटाई कर मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बहन का मोबाइल गुम होने के बाद हुआ था झगड़ा
गांव उमेदगढ़ के शाहरुख ने बताया कि उनकी बहन का मोबाइल गुम होने पर उनकी बहन ने फरमान व अंशु पर शक जताया था। इसके बाद से उनमें अनबन चल रही थी। वह अक्सर उनकी बहन से झगड़ा करते थे। अब उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया है।

मुरथल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि महिला के पिता ने दो युवकों पर हत्या का शक जताया है। दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version