Uttarakhand

आदमी पाटी देगी कांग्रेस के पांचों प्रत्याशियों को समर्थन, भाजपा की तानाशाही खत्म करने के लिए बनाया गठबंधन।

Published

on

देहरादून – इंडिया गठबंधन की सहयोगी दल आम आदमी पाटी ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का समर्थन करने की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि भाजपा की तानाशाही खत्म करने और लोकतंत्र बचाने को विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने बुधवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में भाजपा पर निशाना साधा। माहरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के आने से कांग्रेस का मनोबल बढ़ेगा। 2022 के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रतिशत हासिल किया था। सामूहिक चुनाव लड़ने से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा।

पांचों सीटों पर चुनाव नतीजे सकारात्मक आएंगे। माहरा ने आरोप लगाया की केंद्र की भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं पर ईडी और सीबीआई के माध्यम से कार्रवाई कर रही है। पीएम मोदी को सोचना चाहिए कि वे धमकी गलत समय पर दे रहे हैं। मोदी बताएं कि पूर्व में जिन नेताओं पर ईडी व सीबीआई का छापा मारा गया। उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। माहरा ने कहा, जब जनता के हाथ कोई चीज आती है तो जाने वाली सरकार खाली हाथ जाती है।

आप प्रदेश अध्यक्ष कलेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी बूथ लेवल से चुनाव में जुटी है और पूरी मजबूती के साथ उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को चुनाव लड़ाएगी। जिला स्तर पर समन्वय समिति बनाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार व सभाओं में आप कार्यकर्ता पूरी तरह से भागीदारी करेंगे। इस मौके पर इंडिया गठबंधन के समन्वयक शीशपाल बिष्ट, आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, कांग्रेस मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version