Dehradun
एसएसपी अजय सिंह का एक्शन : इंचार्ज निलंबित सीओ व एसएचओ को किया तलब।
देहरादून – राजधानी में रात 3 बजे एसएसपी अजय सिंह राउंड पर निकले जहां उन्होंने शहर के बैरियर की चेकिंग की। इस बीच
सहारनपुर चौक बैरियर पर कमी पाए जाने पर रात में ही सीओ सिटी और एसएचओ को मौके पर तलब किया। वही जोगीवाला बैरियर पर कमी पाए जाने पर सीओ डालनवाला को हिदायत भी दी। साथ ही हररावाला बैरियर पर लापरवाही मिलने पर इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया और सीओ डोईवाला को मौके पर ही तलब किया।

इस दौरान एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि दूनवासियो की सुरक्षा में पुलिस को रात दिन एक करना होगा और पुलिस की इस तरह की लापरवाही कतई बर्दास्त नही की जाएगी।