Rudraprayag

केदारनाथ मंदिर परिसर में रील और वीडियो बनाने पर होगी कार्रवाई, 30 मीटर के दायरे में मोबाइल पर पाबंदी !

Published

on

केदारनाथ: केदारनाथ धाम में अब मंदिर परिसर के 30 मीटर दायरे में मोबाइल फोन और कैमरा का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने 2 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा के दौरान रील, वीडियो बनाने वाले यात्रियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। मंदिर परिसर में सघन चेकिंग की व्यवस्था की जाएगी और इसके लिए पुलिस, आईटीबीपी, और मंदिर समिति के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

मंदिर समिति का कहना है कि केदारनाथ धाम की महत्ता और गरिमा को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। इस बार यात्रा में सोशल मीडिया से जुड़े उपकरण जैसे मोबाइल और कैमरा को मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। यह कदम पिछले वर्ष के यात्रा विवादों के मद्देनज़र उठाया गया है, जब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने मंदिर समिति की छवि को धूमिल किया था।

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कहा, “केदारनाथ मंदिर की गरिमा को बनाए रखना और यात्रियों के लिए सहज दर्शन की व्यवस्था करना हमारी पहली प्राथमिकता है।

#KedarnathTemple #MobileandCameraBan #SocialMediaRestrictions #ReelandVideoBan #TravelRegulations

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version