Uttarakhand
मुख्यमंत्री के अपर सचिव मैनाली ने किया कोलीढेक झील का निरीक्षण , विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का लिया जायजा….
अपर सचिव मैनाली ने किया कोलीढेक झील का निरीक्षण
चम्पावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के अपर सचिव मैनाली ने प्रसिद्ध कोलीढेक झील का स्थलीय निरीक्षण कर वहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।
निर्माणाधीन रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान अपर सचिव ने झील परिसर में रीप (ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना) के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए निर्माणाधीन रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित समयसीमा के बारे में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली तथा निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

पर्यटकों और नौका संचालकों से किया संवाद
अपर सचिव मैनाली ने झील में भ्रमण कर रहे पर्यटकों और नौका संचालकों से भी सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन सुविधाओं, स्थानीय रोजगार और क्षेत्र के विकास से जुड़े सुझाव एवं समस्याएं सुनीं। नौका संचालकों ने झील में पर्यटन गतिविधियों को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर अपने सुझाव रखे।
मत्स्य गतिविधियों के लिए भी बन रहा आकर्षण का केंद्र
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर मत्स्य विभाग द्वारा झील में मत्स्य बीज डाले गए हैं, जिससे यह क्षेत्र पर्यटन के साथ-साथ मत्स्य गतिविधियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन रहा है। झील परिसर में पर्यटकों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।
गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
अपर सचिव ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि कोलीढेक झील को पर्यटन और स्थानीय रोजगार के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सभी कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधाओं और सुव्यवस्थित विकास कार्यों से यह स्थल भविष्य में जनपद के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
FOR MORE UTTARAKHAND NEWS VISIT JANMANCHTV.COM