Uttarakhand
Roorkee से अफगान नागरिक गिरफ्तार, चार साल पहले खत्म हो चुका था वीजा
Table of Contents
रुड़की: हरिद्वार जिले के रूड़की में बिना पासपोर्ट और बिना वीजा के अवैध रूप से भारत में रह रहे एक Afghan Citizen को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अफगान नागरिक (Afghan Citizen) को RPF ने बांद्रा ट्रेन एक्सप्रेस में चैन पुलिंग के बाद हिरासत में लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अफगान नागरिक का 4 साल पहले ही वीजा समाप्त हो गया था। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
रुड़की से पुलिस ने गिरफ्तार किया एक Afghan Citizen को
जानकारी के मुताबिक, बीते शनिवार 13 दिसंबर को बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग हुई थी। इसके बाद रेलवे स्टेशन रुड़की पर रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF ने चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें चेकिंग के दौरान RPF टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। शक के आधार पर पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़ा और हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की।
कंधार (Afghanistan ) का निवासी है आरोपी
पुलिस पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि वो कांधार अफगानिस्तान का नागरिक है। जिसने अपना नाम नजीबुल्लाह पुत्र हाजी बिस्मिल्लाह निवासी नहिया-3 थाना नहिया-3 जनपद कंधार, Afghanistan (विदेशी नागरिक) बताया। इसी के साथ जांच के दौरान ये तथ्य सामने आया कि पकड़ा गया व्यक्ति बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के भारत में रह रहा था।
अवैध पासपोर्ट और वीजा के रह रहा था भारत में
बताया गया है कि आरोपी का वीजा लगभग चार वर्ष पहले ही समाप्त हो चुका था। जिसके बाद भी वो अवैध रूप से भारत में रह रहा था।
पूछताछ के दौरान विदेशी नागरिक ने बताया कि वो उत्तर प्रदेश के देवबंद में साल 2018 से पढ़ाई कर रहा है। और साल 2021 में उसका वीजा समाप्त हो चुका है। आरपीएफ ने आरोपी नजीबुल्लाह को रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। इसी के साथ रुड़की रेलवे पुलिस बल चौकी के उपनिरीक्षक कमलेश प्रसाद ने मामले में गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर ली है। एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) की टीम ने भी आरोपी से पूछताछ की है। इस पूरे मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। साथ ही उनका कहना है कि आरोपी कई बार कलियर भी गया है।