Crime

आखिर ऐसा क्या हुआ जो चाँद ने चांदनी को कर दिया समाप्त, पढ़िए पूरा मामला…

Published

on

गाजियाबाद – उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मसूरी इलाके में हुई महिला चांदनी की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कुशलिया गांव के चांद (37) को शुक्रवार को पत्नी चांदनी (35) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चांद ने बताया कि उसे शक था कि उसकी गैर मौजूदगी में चांदनी किसी और मर्द से बात करती है। उससे यह बर्दाश्त नहीं हुआ, इसलिए उसकी जान ले ली।

चांद ने बताया कि उसने 13 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे चांदनी के सिर में नुकीला पत्थर देकर मारा था। वह लहूलुहान हो गई थी। उसे लगा कि मर गई है। कपड़ा डालकर उसके शरीर को ढक दिया था। बच्चे सो रहे थे। हमला कर वह भाग गया था। उसे डर था कि पुलिस आते ही उसे पकड़ लेगी।

बाद में पता चला कि आसपास के लोगों ने चांदनी को अस्पताल में भर्ती करा दिया और वह बच गई। एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मजदूरी करने वाले चांद के खिलाफ उसके साले आदिल ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था।
चांदनी दो महीने से जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी। 16 अक्तूबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। इस पर केस को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया। शुक्रवार को चांद को पकड़ लिया गया।
बच्चे सो रहे थे, पत्नी को जगाया और कर दिया हमला
चांद ने घटनाक्रम के बारे में बताया कि 12 अगस्त की रात उसने एक बार फिर चांदनी से पूछा कि सच सच बता, किससे बात करती है। उसने कोई जवाब नहीं दिया। वह बच्चों के साथ सो गई। उसने बताया कि उसे गुस्सा आ रहा था। पूरी रात सो नहीं पाया। उसने सुबह पांच बजे चांदनी को जगाया और फिर से वही सवाल किया। इस पर झगड़ा हो गया। इसी में उसे गुस्सा आ गया। चांदनी खाट पर लेटी थी। वह वहां से गया और पास से नुकीला पत्थर ले आया। गुस्से में पत्थर चांदनी के सिर में जोर से देकर मारा।
दो महीने से छिपता फिर रहा था चांद
चांद ने पुलिस को बताया कि वह दो महीने से छिपता फिर रहा था। कभी किसी रिश्तेदार के यहां जाता तो कभी किसी दोस्त के यहां। जहां भी जाता, वहां उससे यही सवाल किया जाता कि उसने ऐसा क्यों किया। इससे परेशान होकर उसे ठिकाना बदलना पड़ता।
फरारी के दिन काटना बहुत मुश्किल था। उसे मालूम था कि पुलिस उसे जेल भेजकर ही मानेगी। इससे बचने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन चांदनी की मौत हो जाते ही पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। चांदनी से उसका निकाह 2006 में हुआ था। दोनों के पांच बच्चे हैं।

#CharacterDoubt, #Jealousy, #Violence, #Murder, #Relationship, #gaziyabad, #uttarpradesh   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version