देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार, जनपद चमोली के माणा के निकट हुई हिमस्खलन की घटना के बाद नागरिकों की सुरक्षा और राहत कार्यों के लिए उत्तराखंड शासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। यह हेल्पलाइन नंबर प्रभावितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं।
शासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर निम्नलिखित हैं:
मोबाइल नंबर: 8218867005, 9058441404
दूरभाष नंबर: 0135 2664315
टोल-फ्री नंबर: 1070
इन नंबरों पर लोग हिमस्खलन के दौरान किसी भी प्रकार की आपातकालीन सहायता या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शासन द्वारा यह कदम प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के लिए उठाया गया है, ताकि जनहानि और अन्य नुकसान को कम किया जा सके।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हिमस्खलन के प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द बचाव कार्य प्रारंभ किया जाए और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।