Dehradun
आकाश और अनंत अंबानी का उत्तराखंड दौरा, सुरक्षा रही चाक-चौबंद….
देहरादून/ऋषिकेश: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के दोनों बेटे आकाश अंबानी और अनंत अंबानी शनिवार को अलग-अलग चार्टर्ड विमानों से उत्तराखंड पहुंचे। दोनों का आगमन जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ, जहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ऋषिकेश स्थित ताज होटल ले जाया गया।
सूत्रों के अनुसार, अनंत अंबानी शनिवार सुबह लगभग 10:45 बजे निजी विमान से पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे तक विमान में ही रहे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे एयरपोर्ट से बाहर निकलकर होटल के लिए रवाना हुए।
वहीं, आकाश अंबानी शाम 5:30 बजे एक अन्य चार्टर्ड विमान से देहरादून पहुंचे। दोनों के आगमन और मूवमेंट को गोपनीयता और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद सीमित रखा गया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, अंबानी परिवार के इस निजी दौरे को लेकर किसी प्रकार की सार्वजनिक जानकारी नहीं दी गई थी।
अब जानकारी सामने आ रही है कि दोनों भाई कुछ ही देर में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वापस मुंबई रवाना होंगे। हालांकि, उनके उत्तराखंड प्रवास का उद्देश्य अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
#AmbaniBrothers #RishikeshVisit #JollygrantAirport #PrivateJetArrival #HighSecurity