0
मुंबई – अक्षय कुमार बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। अपनी अदाकारी से वे लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। एक्टिंग के बाद खिलाड़ी कुमार ने अब गायकी से फैंस का मन मोहने की कोशिश की हैं। अक्षय कुमार का गाना ‘शंभू’ आज रिलीज हो गया है। अभिनेता ने इस गाने में अपनी आवाज देने के साथ ही शानदार नृत्य करते दिखाई दिए हैं।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अब सिंगर भी बन गए हैं और उन्होंने अपना यह गाना महादेव के लिए गाया है। अक्षय कुमार के ‘शंभू’ टाइटल वाला सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।