Delhi

भारत के लिए खतरे की घंटी , HMPV वायरस ने दी दस्तक , बेंगलुरु में मिला पहला मामला….

Published

on

दिल्ली  : भारत में चीन के ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामले का पहला केस सामने आया है। यह मामला बेंगलुरु के बैपटिस्ट अस्पताल में दर्ज किया गया, जहां एक आठ महीने की बच्ची इस वायरस से संक्रमित पाई गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि वे अपनी प्रयोगशाला में नमूनों का परीक्षण नहीं कर पाए, लेकिन अस्पताल की लैब में इस वायरस की पुष्टि हुई है। कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की सूचना केंद्र सरकार को भेज दी है।

HMPV वायरस क्या है?

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) एक प्रकार का सामान्य श्वसन वायरस है, जो सभी उम्र के लोगों में फैल सकता है। हालांकि, यह वायरस विशेष रूप से बुजुर्गों और छोटे बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैल सकता है। इसके लक्षणों में नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, खांसी, बुखार, और थकान शामिल हैं।

HMPV वायरस के लक्षण

HMPV से संक्रमित होने पर श्वसन प्रणाली में इन्फेक्शन हो सकता है, जिसके कारण खांसी और सांस लेने में कठिनाई होती है। इसके अन्य लक्षणों में गले में खराश, सिरदर्द, बुखार, ठंड लगना और थकान शामिल हैं। इस वायरस के प्रभाव से बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा खतरा हो सकता है।

होम्योपैथ डॉ. द्विवेदी के अनुसार, यह लक्षण अगर गंभीर हो जाएं तो फेफड़े प्रभावित हो सकते हैं, जिससे सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। बच्चों में यह संक्रमण गंभीर हो सकता है और उनकी छाती में गहरी समस्या पैदा कर सकता है।

संक्रमण से बचाव के उपाय

  • संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाएं और मास्क का उपयोग करें।
  • हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोएं।
  • छींकने या खांसने पर अपना मुंह ढकें।
  • दूसरों से दूरी बनाए रखें और खांसने के बाद अपने हाथों को सैनिटाइज करें।

भारत सरकार और राज्य सरकारें हैं अलर्ट

भारत सरकार इस वायरस को लेकर अलर्ट मोड पर है। महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना और दिल्ली जैसे राज्यों ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें। अधिकारियों को सर्दी-खांसी के मरीजों की लगातार जांच करने को कहा गया है। अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) के मामलों की जानकारी तुरंत पोर्टल पर अपलोड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version