big news

अल्मोड़ा बस हादसे में घायलों को किया जा रहा एयरलिफ्ट, मृतकों और घायलों के नाम हुए जारी

Published

on

Almora Bus Accident : अल्मोड़ा के भिकियासैंण में हुए बस हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 12 लोग घायल हैं। जिसमें 10 पुरूष और 2 महिलाएं शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मांग के बाद अब गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

Almora Bus Accident में घायलों को किया जा रहा एयरलिफ्ट

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में मंगलवार सुबह हुए हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हैं। जिनमें से गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। स्थीनाय लोगों की मांग पर अब सीएम धामी ने निर्देश के बाद गंभीर रूप से घायलों को एयर लिफ्ट किया जा रहा है।

मृतकों और घायलों के नाम हुए जारी

जिला प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी कर दी है। हादसे में मारे गए सात लोगों में चार पुरूष और तीन महिलाएं शामिल हैं। जिसमें से पांच लोग अल्मोड़ा जिले के ही रहने वाले हैं। जबकि दो लोगों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

1-गोविन्द बल्लभ पुत्र कुलमणी मठपाल उम्र 80 वर्ष (निवासी जमोली)
2- पार्वती देवी पत्नी गोविन्द बल्लभ उम्र 75 वर्ष (निवासी जमोली)
3 सूबेदार नन्दन सिंह पुत्र भूपाल सिंह अधिकारी उम्र 65 (निवासी जमोली)
4- तारा देवी पत्नी महेश चन्द्र उम्र 50 वर्ष (निवासी बाली पटवारी क्षेत्र)
5- गणेश पुत्र भीमबहादुर उम्र 25 वर्ष
6- उमेश पुत्र नामालुम उम्र 25 वर्ष
7- गोविदीं देवी पत्नी हरी सिंह निवासी उम्र 58 वर्ष (निवासी घुघुती तहसील द्वाराहाट)

Almora Bus Accident

अल्मोड़ा हादसे में 12 लोग घायल

Almora Bus Accident में 12 लोग घायल हुए हैं। जिनमें 10 पुरूष और दो महिलाएं शामिल हैं। हादसे में घायल सभी लोग अल्मोड़ा जिले के ही रहने वाले हैं। जिसमें बस का चालक भी शामिल है।

1-नन्दा बल्लभ पुत्र सदानन्द उम्र 50 वर्ष निवासी नौबाडा
2-राकेश कुमार पुत्र महावीर प्रसाद उम्र 55 वर्ष निवासी जीआईसी द्वाराहाट
3-नन्दी देवी पत्नी देवेन्द्र सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी नौबाडा
4-हन्सी सती पत्नी रमेश चन्द्र उम्र 36 वर्ष निवासी सिंगोली
5-मोहित सती उम्र 16 वर्ष निवासी नौघर
6-बुद्धीबल्लभ भगत उम्र 58 वर्ष निवासी अमोली
7-हरीश चन्द्र उम्र 62 वर्ष निवासी पाली
8-भूपेन्द्र सिंह अधिकारी उम्र 64 वर्ष निवासी जमोली
9-जितेन्द्र रेखाडी उम्र 37 वर्ष निवासी विनायक
10-नवीन चन्द्र पुत्र दुर्गादत्त तिवाडी उम्र 55 वर्ष ड्राईवर
11-हिमाशुं पालीवाल पुत्र महेश चन्द्र पालीवाल उम्र 17 वर्ष
12-प्रकाश चन्द्र पुत्र रामदत्त उम्र 43 वर्ष निवासी चचरौटी स्यालदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version