Almora

25 साल से बुजुर्ग महिला रह रही थी अंधेरे में, ढाई दशक अंधेरे में रहने के बाद अब जगमगाया घर

Published

on

Almora News : अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल एक बुजुर्ग महिला के घर 25 साल बाद बिजली पहुंची है। जिस से उनका खुशी का ठिकाना ना रहा। लेकिन इसके साथ ही सवाल भी उठ रहे हैं कि 25 सालों तक महिला बिजली से वंचित क्यों रही?

25 साल बाज बुजुर्ग महिला के घर पहुंची बिजली

अल्मोड़ा जिले की तहसील रानीखेत से बीते दिनों एक महिला के घर में 25 सालों से बिजली नहीं थी। मीडिया के माध्यम से संज्ञान में लाया गया था कि कारखेत निवासी लीला देवी का घर विद्युत विहीन है और वे काफी समय से विद्युत सुविधा से वंचित हैं। जिलाधिकारी अंशुल सिंह के संज्ञान में आने के पश्चात उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

ढाई दशक अंधेरे में रहने के बाद अब जगमगाया घर

जिलाधिकारी के निर्देशों ग्राम कारखेत निवासी लीला देवी पत्नी स्व. बिहारी राम के आवासीय भवन में विद्युत विभाग से समन्वय कर बिजली कनेक्शन स्थापित कराया गया। बता दें कि लीला देवी के घर में पिछले काफी समय से विद्युत सुविधा उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने कई बार इसके लिए सरकारी दफ्तर में शिकायत भी की थी।

Almora News

बिजली आने से बुजुर्ग महिला हुई बेहद खुश

जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में आज उनके घर में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही, ठंड के मौसम को देखते हुए लीला देवी को सर्दी से बचाव हेतु कंबल का वितरण भी किया गया। प्रशासन द्वारा किए गए इस त्वरित सहयोग से लाभार्थी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन का आभार जताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version