Breakingnews
कोटद्वार पहुंची नई ट्रेन की चपेट में आने से कोडिया के पास एक हाथी की हुई मौत।
कोटद्वार – दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 3:50 बजे कोटद्वार पहुंची नई एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी होने के लिए नजीबाबाद जा रही थी। इसी बीच नजीबाबाद वानप्रभा के कौड़िया रेंज में एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौके पर मौत हो गई।
![]()
बीते 22 सालों में प्रदेश में 508 हाथियों की मौत कई कारणों से हुई है, इनमें से 23 हाथी ट्रेन से कटकर मरे हैं। अकेले 16 हाथी देहरादून-हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आए हैं। प्रदेश में बीते 12 सालों में हाथियों का कुनबा बढ़ा है, लेकिन इनकी मृत्यु दर में कोई कमी नहीं आई है। वर्ष 2001 से आज तक 508 हाथियों की मौत बड़ा आंकड़ा है। हालांकि, हाथियों की सबसे अधिक मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है।