Delhi
प्यार पाने के लिए पाकिस्तान गयी अंजू वापस लौटी भारत, आखिर क्यों आई वापस ?
दिल्ली – प्यार की खातिर पाकिस्तान गई अंजू भारत लौट आई है। देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। अंजू अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी फिर काफी देर बीएसएफ कैंप में पूछताश के बाद देर रात दिल्ली पहुंची।

अंजू पाकिस्तान से लौट कर भारत पहुंची अंजू फिलहाल दिल्ली में है उसने अपने बेटे से मिलने की इच्छा जताई है और हो सकता है कि वह आज अपने पति के घर अलवर जाए। उसने कहा कि वह जल्द से जल्द अपने पति से तलाक लेने की कोशिश करेगी इसके बाद वह पाकिस्तान वापस लौट जाएगी।
अंजू ने बताया कि वह पति से तलाक लेने के साथ ही बच्चों की कस्टडी भी लेने की कोशिश करेगी, वहीं बच्चों की कस्टडी मिलने के बाद उन्हें भी पाकिस्तान ले जाएगी। पाकिस्तान से लौटने पर अंजू से पंजाब में आईबी और पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस में लंबी पूछताछ की गयी इसके बाद अंजू हवाई जहाज से दिल्ली पहुंची है।
ग्वालियर की रहने वाली अंजू इसाई परिवार से हैं और उसकी शादी अलवर के रहने वाले अरविंद से हुई थी हालांकि पाकिस्तान जाने के बाद अंजू ने धर्म परिवर्तन किया और फातिमा बन गई। पाकिस्तान जाने के बाद अंजू ने अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह किया। वह करीब 4 महीने पाकिस्तान में रहने के बाद अब वह वापस लूटी है वहां वह पाकिस्तान मीडिया में काफी सक्रिय रही है। अंजू 4 महीने पहले अपने घर से जयपुर घूमने के लिए निकली और पाकिस्तान चली गई थी वहां जाने के बाद इसकी जानकारी उसके पति को हुई।