Uttarakhand

अंकिता भंडारी मर्डर केस एक बार फिर चर्चाओं में, उर्मिला सनावर के वीडियो ने मचाया राजनीति में भूचाल

Published

on

Ankita Bhandari Murder Case : उत्तराखंड में बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। हाल ही में सामने आए अभिनेत्री उर्मिला सनावर के एकाएक वायरल हुए वीडियो ने प्रदेश की राजनीतिक हलचलों को तेज कर दिया है। अपने वीडियो में उर्मिला सनावर ने इस मामले में एक कथित वीआईपी का नाम उजागर करने का दावा किया है।

इतना ही नहीं, उन्होंने भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस मुद्दे को लगातार सामने रखा है। इसी बीच, अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि उर्मिला सनावर के पास इस प्रकरण से जुड़े कोई ठोस और अहम सबूत हैं, तो उन्हें बिना देरी किए अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

Urmila Sanavar के वीडियो से भाजपा नेताओं में हलचल

दरअसल, चर्चित Actress Urmila Sanavar ने अपने निजी सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो एक कथित कॉल रिकॉर्डिंग सुनाते हुए दावा कर रही हैं कि ये रिकॉर्डिंग पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौ की है। उर्मिला का कहना है कि इस रिकॉर्डिंग में Ankita murder case से जुड़े तथाकथित वीआईपी का नाम उजागर किया जा रहा है। रिकॉर्डिंग के दौरान बार-बार “गट्टू, गट्टू” नाम का उल्लेख होता है। इस पर सफाई देते हुए उर्मिला सनावर ने कहा कि इस रिकॉर्डिंग में “गट्टू” शब्द का इस्तेमाल भाजपा के प्रदेश प्रभारी Dushyant Gautam के लिए किया गया है।

Ankita Bhandari Murder Case फिर सुर्खियों में

उर्मिला सनावर ने दावा किया है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिस वीआईपी की चर्चा लंबे समय से हो रही थी, वो कोई और नहीं बल्कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम हैं। उनका आरोप है कि इसी कथित वीआईपी Dushyant Gautam के लिए अंकिता भंडारी पर वीआईपी सर्विस देने का दबाव बनाया जा रहा था। इसके साथ ही, उर्मिला लगातार नए-नए वीडियो जारी कर भाजपा के कई नेताओं को निशाने पर ले रही हैं और उनसे जुड़ी अन्य रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करने की चेतावनी भी दे रही हैं।

अंकिता की मां ने कोर्ट में सबूत पेश करने की मांग उठाई

उर्मिला सनावर के वीडियो सामने आने के बाद अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए और इस अमानवीय अपराध में शामिल सभी वीआईपी और अन्य दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। भावुक होते हुए सोनी देवी ने बताया कि उनकी बेटी पर एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा गलत काम करने का दबाव बनाने की कोशिश की जा रही थी।

जब अंकिता ने इसका विरोध किया, तो उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई। उन्होंने आगे कहा कि यह मामला केवल उनकी बेटी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की हर बेटी की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल है। इसीलिए, उन्होंने मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सभी तथ्यों और साक्ष्यों को निष्पक्ष रूप से अदालत के सामने रखकर दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाए।

बेटी की याद में छलका मां का दर्द, Urmila Sanavar सुरक्षा की मांग

न्याय प्रणाली पर भरोसा जताते हुए सोनी देवी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अदालत से उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। इस बीच, अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर भावनात्मक पहलू सामने आया है। दर्द भरे शब्दों में उन्होंने कहा कि जिस तरह उनकी बेटी को रिसॉर्ट में हो रही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी थी और उसने उन्हें उजागर करने की बात कही थी, उसी के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

इसके अलावा, उन्होंने आशंका जताई कि कहीं उर्मिला सनावर के साथ भी ऐसी कोई अनहोनी न हो जाए। इसलिए उन्होंने उर्मिला की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग भी की। अंत में, बेटी के जाने का दर्द साझा करते हुए सोनी देवी ने कहा कि जब से अंकिता इस दुनिया से गई है, तब से वह एक पल के लिए भी चैन की नींद नहीं सो पाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version