Uttarakhand

गंगोत्री धाम में एक और बुजुर्ग महिला की ह्रदय गति रुकने से मौत, धामों में अब तक गयी 13 श्रद्धालुओं का जान।

Published

on

उत्तरकाशी – गंगोत्री धाम की यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य खराब होने पर महिला को चिकित्सालय में भर्ती करवाया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

रामेश्वरी देवी (59) पत्नी गिरिराज शर्मा निवासी 73 श्री राम निर्वाणा, रोहता आगरा उत्तर प्रदेश बृहस्पतिवार को गंगोत्री धाम की यात्रा पर आई थीं। स्नान के दौरान उनका स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों द्वारा विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान रामेश्वरी की मृत्यु हो गई।

शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है। गंगोत्री धाम में यह दूसरी मौत है, जबकि यमुनोत्री धाम को भी देखा जाए तो दोनों धामों में अब तक कुल 12 श्रद्धालुओं की मौतें हो चुकी हैं। वहीं, बदरीनाथ धाम में भी लक्ष्मी देवी (75) निवासी राजकोट गुजरात की हृदय गति रुकने से जान गई थी। ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 13 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version