health and life style

क्या आप भी हैं सफेद बालों से परेशान, तो इन उपायों को अपनाएं और पाएं काले बाल

Published

on

पुरुष हों या महिलाएं सभी लोगों में काले घने बालों की चाहत होती है। आजकल कम उम्र के लोग भी सफेद बालों से परेशान हैं। वैसे तो उम्र के चढ़ाव के साथ साथ बालों का सफेद होना आम बात है।  इसका मुख्य कारण आजकल की लाइफस्टाइल है। तनाव, पोषण की कमी, हानिकारक केमिकल्स युक्त उत्पादों का प्रयोग, हार्मोनल असंतुलन और जैनेटिक कारणों से भी बाल सफ़ेद होने लगते हैं। मार्केट में कई प्रकार के केमिकल युक्त उत्पाद जो बालों को काला करने का दावा करते हैं, अक्सर कुछ प्रभाशाली नहीं होते हैं उल्टा इनके उपयोग से अनेक प्रकार की परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में कुछ प्राकृतिक तरीकों से आप अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं।

करी पत्ता और तेल

करी पता में कई प्रकार के औषधीय गुण होते हैं। इसका सही तरीके से उपयोग करके आप सफ़ेद बालों का इलाज कर सकते हैं। इसके लिए करी पत्ते को पीस कर नारियल या सरसों के तेल में धीमी आंच पर उबाल लीजिये इसके बाद इसे छान कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फिर इससे बालों की अच्छे से मालिश करें। ये आपके बालों की चमक वापस लाने में मदद कर सकता है।

कॉफी और मेहंदी

अगर कम उम्र में आप भी सफ़ेद बालों से परेशान हो गए हैं। तो इन नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल कर के जरूर देखें। मेहंदी बालों को नेचुरल रंग देने का काम करती है, इसमें कॉफी पाउडर मिलाकर बालों को काला और चमकदार बनाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले मेहंदी पाउडर में कॉफी पाउडर मिलाएं और इसमें पानी मिलकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 2-3 घंटे बाद धो लें।

भृंगराज

भृंगराज में कई प्रकार के औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इससे सफेद बालों का इलाज करने के लिए कई प्रकार से उपयोग किया जा सकता है। जैसे कि तेल, हेयर मास्क और पाउडर के रूप में। हफ्ते में दो से तीन बार आप भृंगराज के तेल से सिर की मालिश कर सकते हैं। भृंगराज के पाउडर को दही या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर हेयर मास्क भी बना सकते हैं। भृंगराज से बने नेचुरल शैम्पू का उपयोग करने से भी आपको फायदा मिल सकता है।

प्याज का रस

जवानी में बालों का सफ़ेद हो जाना आत्मविश्वास को भी कम कर देता है। इस समस्या के निदान के लिए प्याज का रस एक अच्छा उपाय हो सकता है। प्याज का रस कैटालेज का एक बेहतरीन स्रोत है, ये एक ऐसा एंजाइम है जो हाइड्रोजन पेरोक्साइड को तोड़ने में मदद करता है, जो समय से पहले बालों के सफेद होने का एक मुख्य कारण है। प्याज में मौजूद कैटालेज बालों के रोम में मौजूद हाइड्रोजन पेरोक्साइड के स्तर को कम करता है। जो बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने में मदद कर सकता है।

काली चाय का उपयोग

काली चाय में टैनिन प्रचुर मात्रा में होता है। टैनिन एक प्रकार का रासायनिक यौगिक है जो बालों को नेचुरल रंग देता है। काली चाय का उपयोग करने के लिए सबसे पहले दो चमच काली चाय को एक कप पानी में उबालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे बालों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें बाद में साफ़ पानी से बालों को अच्छे तरीके से धो लें।

बेहतर लाइफस्टाइल अपनाएं

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद मुश्किल हो गया है। काले घने बालों के लिए उपयुक्त मात्रा में पोषण मिलना बहुत आवश्यक है। इसलिए आपको कुछ जरुरी बातों का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। अपने भोजन में प्रोटीन, आयरन, और विटामिन B12 से भरपूर खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन करें। केमिकल युक्त ब्यूटी और हेयर प्रोडक्ट्स का कम इस्तेमाल करें, तनाव लेने से बचें।

( डिस्क्लेमर: ये लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है, इसकी वैज्ञानिक वैधता या चिकित्सकीय उपयोग की पुष्टि जनमंच टीवी नहीं करता है। कृपया उपयुक्त जानकारी के प्रयोग से पहले विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें। )

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version