Kotdwar
कोटद्वार में खनन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के तेवर सख्त, खान अधिकारी को लगाई फटकार !
कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कोटद्वार में अवैध खनन को लेकर तीखा रुख अपनाया है। उन्होंने खनन अधिकारी को फटकार लगाते हुए यह स्पष्ट किया कि उन्हें लिखित रूप में यह जानकारी दी जाए कि खनन मानकों के अनुरूप हो रहा है या नहीं।
विधानसभा अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि वर्तमान में खनन माफिया द्वारा किए जा रहे अवैध खनन से गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनसे भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इन खतरनाक गड्ढों के कारण कोटद्वार में पिछले कई वर्षों से आपदाओं का सामना करना पड़ा है, जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
आपदा की बात करें तो, गहरे गड्ढों के कारण कई छोटे बच्चे भी काल के गाल में समा चुके हैं। खोह नदी में बने गहरे गड्ढों में गर्मियों के दौरान पानी भर जाता है, और बच्चे बिना गड्डों का अंदाजा लगाए नहाने चले जाते हैं। इस कारण कई हादसों में बच्चों की जानें जा चुकी हैं। खनन माफिया को इन घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता, उन्हें सिर्फ खनन जारी रखने की चिंता रहती है।
खंडूरी ने कहा कि यह स्थिति पूरी तरह से अस्वीकार्य है और जल्द से जल्द अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
#RituKhanduri, #IllegalMining, #Kotdwar, #MiningMafia, #SafetyConcerns