Dehradun

उत्तराखंड में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा दो मार्च को, प्रवेश पत्र जारी…

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) समूह-ग के तहत जनजाति कल्याण विभाग में सहायक अध्यापक के 27 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन दो मार्च को किया जाएगा। आयोग ने इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपनी वेबसाइट www.ssssc.uk.gov.in पर जारी कर दिए हैं।

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि यूकेएसएसएससी ने 8 नवंबर 2024 को जनजाति कल्याण विभाग के तहत सहायक अध्यापक प्राइमरी के 15 पदों और सहायक अध्यापक (एलटी) कम्प्यूटर शिक्षा के 12 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। अब इन पदों के लिए आवेदन करने वाले पात्र अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दो मार्च को दो पाली में आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकते हैं।

#UttarakhandExam #TeacherRecruitment #SSSCAdmitCards #AssistantTeacherExam #TribalWelfareJobs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version