Nainital
रामनगर: एक कुंटल 35 किलो के विशालकाय अजगर ने निगला हिरण, क्षेत्र में मचा हडकंप।
रामनगर – विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के हाथीडंगर क्षेत्र से आबादी के पास पहुंचे हिरण को एक विशालकाय अजगर ने अपना निवाला बना लिया। 1कुंतल 35किलो के अजगर का वन वभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है।

कॉर्बेट पार्क से सटे रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में पढ़ने वाले हाथीडंगर क्षेत्र के पास आबादी के पास एक विशालकाय अजगर आ गया जिसे देखकर क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया।
जानकारी देते हुए रामनगर वन विभाग व तराई पश्चिमी वन प्रभाग में रेस्क्यू करने वाले तालिब ने बताया कि आज हमें सूचना मिली कि तराई पश्चिमी के हाथीडंगर आबादी के पास एक हिरण को अजगर ने निगल लिया है। जिससे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है,उन्होंने कहा कि मौके पर हम लोगों ने जाकर देखा तो यह एक विशालकाय अजगर था, जिसने एक विशालकाय हिरण को निवाला बनाया था,जिसकी वजह से यह रेंग भी नहीं पा रहा था, तालिब ने बताया कि हमारे द्वारा बमुश्किल विशालकाय अजगर का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर उसे पूरी टीम के साथ जंगल में आजाद किया गया है,उन्होंने कहा कि इस विशालकाय अजगर का वजन एक कुंटल 35 किलो से ज्यादा है।