Crime
पूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल।
मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में देश की पहली किन्नर महिला (पूर्व विधायक) के साथ बीच सड़क मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का मामला थाने तक पहुंच गया। थाने में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

किन्नरों ने तैश में आकर सवारी ऑटो को पलट दिया। इसके बाद ऑटो चालक समेत वहां आसपास मौजूद लोगों ने मिलकर किन्नरो की पिटाई कर दी। हालांकि यह मामला आटो के किराए न देने के साथ-साथ त्यौहार में चंदा वसूलने का भी बताया जा रहा है। वहीं मामले को लेकर दोनों पक्षों की शिकायत पर दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही किन्नरों व ऑटो चालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।