Breakingnews
शीतकाल के लिए बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, अगले छह महीने यहां होंगे दर्शन
Badrinath Dham : उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सोमवार रात 9 बजकर 37 मिनट पर विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा का भी औपचारिक समापन हो जाएगा। कपाट बंद होने के अवसर पर सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी (रावल) स्त्री वेश धारण करेंगे।
Table of Contents
शीतकाल के लिए बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
कपाट बंद होने के इस विशेष अवसर पर बद्रीनाथ धाम में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। भगवान बदरी विशाल के दर्शन और कपाट बंद होने की ऐतिहासिक घड़ी का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। मंदिर परिसर में सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु जय बदरी विशाल के जयकारे लगा रहे हैं।
विजयादशमी पर घोषित किया गया था शुभ मुहूर्त
बता दें कि बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि और समय की घोषणा 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर की गई थी। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पंचांग गणना और भगवान बद्री विशाल के विशेष भोग के बाद मुख्य पुजारी रावल और धर्माधिकारी की मौजूदगी में कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त निर्धारित किया गया था।

9 बजकर 37 मिनट पर बद्रीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल होंगे बंद
कपाट बंद होने से पहले धाम में पांच दिनों से पारंपरिक पंच पूजाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समापन भी आज होगा। परंपरा के अनुसार मुख्य पुजारी रावल स्त्री वेश धारण कर माता लक्ष्मी को भगवान बदरी विशाल के गर्भगृह में विराजमान करेंगे। इसके बाद भगवान को घृत कंबल ओढ़ाया जाएगा और अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। सभी धार्मिक परंपराएं पूरी होने के बाद रात 9 बजकर 37 मिनट पर बद्रीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।