Chamoli
चारधाम यात्रा के समापन पर बद्रीनाथ नगर पंचायत ने चलाया स्वच्छता अभियान, आठ लाख रुपये की आय…
बद्रीनाथ: बद्रीनाथ नगर पंचायत ने धाम के कपाट बंद होने के बाद दो दिवसीय गहन स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान नगर पंचायत ने विभिन्न स्थानों से डेढ़ टन अजैविक कचरे का संग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि यात्रा काल में नगर पंचायत ने अजैविक कचरे का निस्तारण कर आठ लाख रुपये की आय अर्जित की है।
बद्रीनाथ नगर क्षेत्र और मंदिर परिसर की सफाई की जिम्मेदारी निभाते हुए, नगर पंचायत ने 50 पर्यावरण मित्रों की तैनाती की थी। ये पर्यावरण मित्र मंदिर परिसर, ब्रह्म कपाल, आस्था पथ, तप्त कुंड, मुख्य बाजार और माणा गांव में सफाई कार्य में जुटे रहे। अभियान के दौरान डेढ़ टन अजैविक कचरे को एकत्रित किया गया।
यात्रा काल में नगर पंचायत ने कुल 180.70 टन कूड़ा एकत्रित किया, जिसमें से 110.97 टन कचरे का विपणन कर आठ लाख रुपये की कमाई की गई। इसके अलावा, पंचायत ने विभिन्न स्रोतों से कुल 29.82 लाख रुपये की आय माणा पार्किंग, 1.03 करोड़ रुपये का ईको शुल्क, 28 लाख रुपये की आय हेलिकॉप्टर संचालन और आठ लाख रुपये की आय यूजेज चार्जेज से प्राप्त की।
#BadrinathMunicipalCouncil, #WasteManagement, #CharDhamYatra, #SwachhataAbhiyan, #RevenuefromWaste