Delhi

अगले साल जनवरी में 16 दिन बंद रहेगे बैंक…देखें लिस्ट

Published

on

बैंक हॉलिडे – नया साल 2024 को शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। दिसंबर महीना खत्म होने जा रहा है। अगर आपका बैंकिंग से जुड़ा कोई काम अटका हुआ है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इसे करा लेना चाहिए। अगले जनवरी महीने में बैंकों की छुट्टियों की काफी भरमार है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जनवरी, 2024 की छुट्टियों की लिस्ट जारी हो चुकी है। ऐसे में अगर आप अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी कार्य कराने जा रहे हैं। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि बैंक किस-किस दिन और कौन से राज्य में बंद रहेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगले जनवरी महीने में कुल 16 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। आपको इन छुट्टियों के बारे में पता होना चाहिए। अन्यथा आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

  • 01 जनवरी नया साल –    ऐजावल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, शिलांग
  • 02 जनवरी न्यू ईयर सेलिब्रेशन –    ऐजावल
  • 07 जनवरी रविवार (साप्ताहिक अवकाश ) – सार्वजनिक अवकाश
  • 11 जनवरी मिशनरी दिवस – ऐजावल
  • 13 जनवरी दूसरा शनिवार – सार्वजनिक अवकाश
  • 14 जनवरी रविवार (साप्ताहिक अवकाश ) -सार्वजनिक अवकाश
  • 15 जनवरी उत्तरायण पुण्यकाल/मकर संक्रांति/माघे संक्रांति/पोंगल/माघ बिहू – बेंगलूरू, चेन्नई, गैंगटोक, गुवाहटी, हैदराबाद आंद्रप्रदेश और तेलंगाना
  • 16 जनवरी तिरुवल्लुवर दिवस – चेन्नई
  • 17 जनवरी उझावर थिरुनल – चेन्नई
  • 21 जनवरी रविवार (साप्ताहिक अवकाश ) – सार्वजनिक अवकाश
  • 22 जनवरी इमोइनु इरत्पा – इंफाल
  • 23 जनवरी गान- नगाई – इंफाल
  • 25 जनवरी थाई पूसम/मोहम्मद हजरत अली जन्मदिन – चेन्नई, कानपुर और लखनऊ
  • 26 जनवरी गणतंत्र दिवस – सार्वजनिक अवकाश
  • 27 जनवरी चौथा शनिवार – सार्वजनिक अवकाश
  • 28 जनवरी रविवार – सार्वजनिक अवकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version